खेलते-खेलते कुंड में गिरा डेढ़ साल का मासूम:समय रहते मां ने बचाया, चूरू के डीबी अस्पताल में चल रहा इलाज

चूरू के बूंटिया गांव में रविवार शाम एक डेढ़ साल का बच्चा पानी के कुंड में गिर गया। बच्चे की मां ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घायल बच्चे को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की मां ने बताया कि वह एक सप्ताह से अपने पीहर आई हुई हैं। रविवार को बच्चा हेमंत घर में बने पानी के कुंड के पास खेल रहा था। कुंड का ढक्कन खुला हुआ था। खेलते-खेलते हेमंत अचानक कुंड में गिर गया। हेमंत के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां तुरंत मौके पर पहुंची और उसका हाथ पकड़कर बाहर निकाला। कुंड से बाहर निकालते समय हेमंत के सिर में चोट लग गई, जिससे वह अचेत हो गया। परिजन अचेत हालत में बालक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी के एएसआई सुरेश कुमार भी वार्ड में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल, बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *