खेलते समय सिर के बल पत्थर से टकराया बालक:जिला अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत; भिंड के सावित्री नगर की घटना

भिंड के सावित्री नगर में बुधवार शाम को एक 10 वर्षीय बालक खेलते समय फिसलकर सिर के बल पत्थर से टकरा गया। हादसे में बालक गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 स्थित सावित्री नगर निवासी 10 वर्षीय अंशु पिता संतोष गोस्वामी बुधवार शाम को अपने घर के बाहर गली में दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसका पैर अचानक फिसल गया और वह सिर के बल पत्थर पर जा गिरा। सिर में गहरी चोट लगने से खून बहने लगा, और वह बेहोश हो गया। परिजन तत्काल अंशु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *