खेलों में खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन

लुधियाना| गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की बीए फाइनल इयर की छात्रा दया कौर ने पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित खेलो इंडिया गतका लीग 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रेया सहारन ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक हासिल किया। प्रिंसिपल सुमन लता ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने भी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *