खेलों में छात्रों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-32 चंडीगढ़ रोड में दो दिवसीय भव्य खेल महोत्सव सनी स्ट्राइड-स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन किया। खेल उत्सव 11 फरवरी को कक्षा तीसरी से पांचवीं और 12 फरवरी को प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य उद्घाटन समारोह से हुआ। खेल ज्योति को प्रज्ज्वलित करते हुए टॉर्च बेयरिंग सेरेमनी ने खेल भावना, एकता और समर्पण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। खेल उत्सव में फन रेस, स्किल-आधारित गतिविधियां, फिटनेस ड्रिल्स और आकर्षक म्यूजिकल मास ड्रिल का आयोजन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *