खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स चयन ट्रायल 6 से रायपुर में

भास्कर न्यूज | बेमेतरा केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया पहल अंतर्गत खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण 14 फरवरी से छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। इस आयोजन में प्रदेश सहित देशभर के आदिवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 9 खेल विधा को शामिल किया गया है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने राज्य के प्रत्येक जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल विभाग छग द्वारा चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर में 6 से 8 जनवरी तक चयन ट्रायल आयोजित होंगे, जिनमें वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल एवं हॉकी खेल विधाएं शामिल रहेंगी। बिलासपुर में 7 से 8 जनवरी तक एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं तैराकी (स्विमिंग) खेलों के लिए चयन ट्रायल होंगे। ये है चयन पात्रता व आवश्यक दस्तावेज चयन ट्रायल में खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी और एसटी वर्ग से होना आवश्यक है। चयन ट्रायल के समय जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक जारी कर दिया गया है। खिलाड़ी निर्धारित तारीख के पूर्व पंजीयन कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खेल खिलाड़ी संबंधित युवा कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *