पटना में 6 से 9 मई तक होने वाले खेलो इंडिया यथ गेम्स के लिए झारखंड रग्बी टीम का चयन हो गया है। टीम में पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ी बिरबल बिरुवा और अजित हेस्सा शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों का चयन रांची में हुई राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आर्चरी और फुटबॉल के लिए डे बोर्डिंग की सुविधा जिला ओलंपिक एसोसिएशन लंबे समय से खेल विभाग और डीसी से एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, आर्चरी और रग्बी के लिए डे बोर्डिंग या आवासीय खेल सेंटर की मांग कर रहा है। अभी तक केवल आर्चरी और फुटबॉल के लिए डे बोर्डिंग की सुविधा मिली है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक और रग्बी पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दीपक विरुवा, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अनिल खिरवाल, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सचिव अजय नायक और जिला रग्बी सचिव नरेश हेस्सा ने बधाई दी है।


