खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स:छोटे गेम-बड़े खिलाड़ी; खेल यूनिवर्सिटीज का, खेल रहे ओलिंपियन-वर्ल्ड चैम्पियन

राजस्थान में हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को हल्के में मत लीजिए। यहां ओलिंपियन, वर्ल्ड चैम्पियन, एशियन चैम्पियन और न जाने कितने नेशनल चैम्पियन भी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को वर्ल्ड चैम्पियन तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने गोल्डन तीर चलाया। शिवाजी यूनिवर्सिटी की अदिति ने कंपाउंड इंडिविजुअल में यह सफलता हासिल की। जैन यूनिवर्सिटी के तैराकों ने तो जैसे एसएमएस के स्वीमिंग पूल के पानी में आग ही लगा दी है। इस यूनिवर्सिटी के कुल 45 मेडल में से 27 गोल्ड तो तैराकों ने ही जीते हैं। इनमें ओलिंपियन श्रीहरि नटराज ने 9 गोल्ड और इंटरनेशनल तैराक भव्या शर्मा ने 7 गोल्ड जीते हैं। “खेलो इंडिया गेम्स ने मुझे यह अनुभव करने का प्लेटफॉर्म दिया कि टॉप लेवल के कॉम्पिटिशन कैसे होते हैं। अब मेरा पूरा फोकस 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक्स पर है।”
-अदिति गोपीचंद, तीरंदाज तैराकी : 1500 मी. फ्री स्टाइल की स्टार्टिंग लाइनअप 9 गोल्ड जीतने वाले श्रीहरि हैं देश के नंबर-1 तैराक बेंगलुरु की जैन यूनिवर्सिटी ने बेस्ट स्वीमिंग टीम के तौर पर पहचान बनाई है। ओलिंपियन स्वीमर श्रीहरि नटराज देश में नंबर-1 हैं। जैन यूनिवर्सिटी ने स्वीमिंग के आखिरी दिन नौ इवेंट्स में से 7 गोल्ड जीते। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 22 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी 21 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *