मप्र ने खेलों के बड़े मंच पर दमदार दस्तक दी है। खेलो एमपी यूथ गेम्स की मंगलवार को भोपाल में भव्य शुरुआत हुई। भोपाल के बोट क्लब पर हुए उद्घाटन समारोह में वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी ने खेल महाकुंभ की शुरुआत को यादगार बना दिया। गायिका शेफाली अल्वारेस व दिव्या कुमार की प्रस्तुतियों ने माहौल में जोश भर दिया। आयोजन में 28 खेल होंगे, जो 31 जनवरी तक चलेंगे। प्रदेशभर से डेढ़ लाख खिलाड़ी आएंगे। यह राज्य का सबसे बड़ा खेल आयोजन है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते सीएम डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग। इस दौरान सीएम ने इसे ओलिंपिक स्तर का आयोजन बताया।


