खेलो झारखंड के तहत खेलकूद प्रतियोगितां

भास्कर न्यूज | जामताड़ा जिले के छात्र- छात्राओं के लिए खेलो झारखंड के अंतर्गत आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में त्रिदिवसीय जिला स्तरीय के दूसरे दिन का खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 19 वॉलीबॉल बालक वर्ग के प्रतियोगिता में जामताड़ा की टीम विजयी रहीं जबकि नाला की टीम उप विजेता रही। अंडर 17 वॉलीबॉल बालक वर्ग के प्रतियोगिता में नाला की टीम विजेता रही जबकि नारायणपुर की टीम उप विजेता रही। अंडर 14 बालिका के खो खो प्रतियोगिता में जामताड़ा की टीम विजेता रही जबकि जबकि कुण्डहित की टीम विजेता रही ।अंडर 17 बालिका वर्ग के खो खो प्रतियोगिता में जामताड़ा की टीम विजेता रही जबकि नाला की टीम उप विजेता रही। अंडर 17 बालिका के खो-खो प्रतियोगिता में नाला की टीम विजेता रही जबकि जबकि कुण्डहित की टीम उप विजेता रही। अंडर 14 बालक वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में करमाटांड – विद्या सागर की टीम विजेता रहीं जबकि जामताड़ा की टीम उपविजेता रहीं। अंडर 14 बालिका वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में नाला की टीम विजेता रहीं जबकि कर्माटांड़ की टीम उप विजेता रहीं। अंडर-19 बालिका के फुटबॉल प्रतियोगिता में जामताड़ा की टीम विजेता जबकि नाला की टीम उप विजेता रहीं। जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति और एडीपीओ मनोज कुमार ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया और राज्य स्तरीय खेल कूद के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक विद्या सागर, खेल शिक्षक नीतेश सेन, रामजी केसरी, ह्दयानंद कुमार, रोहित बाखला, जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार,अमरेन्द्र कुमार सिंह, नंदन कुमार झा, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, अनिता मरांडी, आरती प्रसाद. मीनू हांसदा, कर्मी कामाख्या मंडल उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *