बालोद| खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित खेल अकादमी हेतु चयन ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी में 13 से 17 वर्ष की आयु वाले बालक एवं बालिका का सलेक्शन ट्रायल 29 एवं 30 अप्रैल को स्व. बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई जिला बिलासपुर में किया जाएगा।


