खेल-खेल में लोहे के संदूक में छिपे दो भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला गुरुवार का है। शाम को परिजन घर पहुंचे और बच्चों के नहीं मिलने पर खोजबीन की तो दोनों संदूक में बेसुध अवस्था में मिले। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाथूथाला में रहने वाली महिला मेहनत- मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। दो अपने बच्चों 6 साल का साबिर चीता और 4 साल के समीर को घर पर ही छोड़कर गए थे। पीछे से खेल-खेल में ही दोनों संदूक में घुस गए और ऊपर का ढक्कन बंद हो गया। आस-पास कोई नहीं होने से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। उन्हें पीसांगन सामुदायिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मय जाब्ता पहुंचे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए। (इनपुट-मुकेश कुमार पिलोदिया, पीसांगन) पढें ये खबर भी… 12.80 लाख की ठगी में एक आरोपी युवक गिरफ्तार:बैंक खाता व सिम ठगों को उपलब्ध कराई, मिलते थे 15 से 20 हजार साइबर थाने की टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर 12.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के दर्ज मुकदमे में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जिसका बैंक खाता वारदात में उपयोग हुआ है। उससे साइबर टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। पूरी खबर पढें


