खेल दिवस . उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

भास्कर न्यूज |जालंधर पीसी एमएसडी कॉलेज फॉर विमेन ने कॉलेज के खेल मैदान में वार्षिक खेल दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी खिलाड़ी गुरजोत सिंह मौजूद थे। प्रोग्राम छात्रों और स्टाफ के बीच शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस मौके छात्रों ने दौड़, रिले, लंबी कूद, शॉटपुट, खो-खो, रस्साकशी और विभिन्न मजेदार खेलों सहित कई तरह की ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों के लिए भी रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर जैसे विशेष खेल आयोजित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके प्रबंधक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, अध्यक्ष नरेश बुधिया, प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर और बास्केटबॉल कोच अनूप कुमार ने चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ाने और संतुलित, स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने में खेल के महत्व पर ज़ोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *