खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया सम्मानित

भास्कर न्यूज|चाईबासा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पश्चिमी सिंहभूम जिला द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टाटा कॉलेज, चाईबासा के बिरसा मुंडा मेमोरियल हॉल में खेलो भारत के माध्यम से पुरस्कार वितरण किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि गीता कोड़ा, विशिष्ट अतिथि डॉ मनमत नारायण मिश्रा, डीपीएस स्कूल के प्राध्यापक प्रो दीपेंद्र कुमार प्रसाद, अभाविप के जिला प्रमुख डॉ हरीश कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष तनुश्री बानरा, कॉलेज मंत्री जादू लोमगा मंच पर उपस्थित रहे। जिसे मुख्य अतिथि गीता कोड़ा ने कहा कि खेल के माध्यम से ही भारत का नाम हो रहा है। अपने शरीर को स्वस्थ रख, आप सभी युवा पीढ़ी देश को आगे बढ़ा सकते हैं। पुरस्कार वितरण में इन्हें किया गया पुरस्कृत – ऊंची कूद महिला प्रथम स्थान प्राप्त किया, मालती मुंडा, ऊंची कूद पुरुष प्रथम स्थान प्राप्त किया, राज रायण राऊत, द्वितीय स्थान, शिवलाल पूर्ती, लम्बी कूद पुरुष प्रथम स्थान प्राप्त किया, सनाप बोदरा, द्वितीय स्थान शिवलाल पूर्ती लम्बी कूद महिला प्रथम स्थान प्राप्त किया, मालती मुंडा द्वितीय स्थान, बीमित बानरा, 400 मीटर दौड़ में महिला प्रथम स्थान प्राप्त किया, मालती मुंडा द्वितीय स्थान, नर्तीस पूर्ती 600 मीटर दौड़ में, पुरुष प्रथम स्थान प्राप्त किया, पुरुषोतम अंगरिया, द्वितीय स्थान, अमित, इंटर के विद्यार्थी पुरुष वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, संको मरांडी द्वितीय स्थान, डोंगर पूर्ति इंटर के विद्यार्थी महिला वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया , त्रिपुला प्रधान द्वितीय स्थान, नदिया प्रधान आदि प्रति भागियों को सम्मान किया गया जिसमें इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित लखन पिंगुवा सुरेश बिरुवा, शुरसिंह हाइबुरु, सुरेश सिद्धू, लक्ष्मण गोप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *