खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम:ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, बालक और बालिका वर्ग में होंगे मुकाबले

नेहरू युवा मंडल संस्थान जालेडा द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गांव के देवनारायण खेल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता में कबड्‌डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति केश्वराय पाटन प्रधान वीरेंद्र सिंह हाडा रहे। विशिष्ट अतिथि मायनर अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल बोरदा और समाजसेवी भेरुलाल मीणा रहे। प्रतियोगिता प्रभारी धनराज गोचर ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। इसमें टीम वर्ग में कबड्डी और खो-खो के मुकाबले होंगे। वहीं, व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़ (बालक व बालिका वर्ग), लंबीकूद (बालक व बालिका वर्ग) के खेल होंगे। निर्णायक मंडल में कबड्डी कोच बुद्धिप्रकाश गोचर, खो-खो कोच सियाराम गोचर, शिवकुमार शामिल रहे। कुलदीप गुर्जर कसाना, हरिओम कसाना,जुगराज, मनीष ने सक्रिय भूमिका द्वारा आयोजन में योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *