खेल भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है: आशीष छाबड़ा

कुसमी| नगर पंचायत कुसमी एवं ग्राम गुनरबोड़ द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। छाबड़ा ने कहा कि खेल न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करता है, बल्कि हमें अपनी संस्कृति से भी जोड़ता है। इस तरह के आयोजनों से नगर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनता है। युवा वर्ग को खेलों के प्रति रुचि और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और उन्हें नशा व अन्य कुरीतियों से दूर रखती हैं। ऐसे खेल आयोजनों का निरंतर आयोजन होना चाहिए, जिससे युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता बनी रहे। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश साहू, रवि परगनिया, संतोष साहू, बोधन लाल साहू, देवकुमार साहू, यशवंत साहू, नवीन साहू, प्रकाश, प्रवीण, तीर्थ, ओमकार, आकाश, जयप्रकाश, पियूष मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *