श्री जटिया रैगर समाज के खेल महोत्सव में गुरुवार को कई प्रतियोगिताएं हुई। हनुमान मंदिर परिसर में बेडमिंटन और दादी-पोती दौड़ का आयोजन हुआ। शिव नगर 6 बीघा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चार मुकाबले खेले गए। समाज की बेटियों ने उत्साह से भाग लिया। पहला क्रिकेट मैच रामदेव क्लब और स्पार्टन क्लब के बीच हुआ। स्पार्टन क्लब विजेता रहा। दूसरा मुकाबला ईगल गैंग और सुपर-11 के बीच खेला गया। सुपर-11 ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में जय भीम क्लब-1 और जय भीम क्लब-2 आमने-सामने थे। जय भीम क्लब-2 विजेता बना। चौथा मैच नाइट पावर और द राइजिंग स्टार के बीच हुआ। द राइजिंग स्टार क्लब ने जीत हासिल की। आयोजन को सफल बनाने में समाज के उपाध्यक्ष बलदेव फुलवारिया, महामंत्री ओमप्रकाश जाटोल, कोषाध्यक्ष ललित बाकोलिया, दयालचंद गौंसाई, तुलसीदास जाटोल, भागीरथ जाटोल, सुखदेव, कपिल चौहान, मुकेश जाटोल, भीमराज खोरवाल, जितेंद्र जाटोल, सोहनलाल कुलदीप, हितेश तंवर, पवन चौहान, चंद्र प्रकाश फुलवारिया, भूपेंद्र बडेरा, महेंद्र सुंवासिया, राजू दौलिया, नारंगी जाटोल, पूजा तंवर, पूजा फुलवारिया, निकिता गौंसाई, गुड्डी मोसलपुरिया, मीना फुलवारिया, मंजू तापड़िया सहित समाज के कई लोग शामिल हुए। महामंत्री ओमप्रकाश जाटोल और कोषाध्यक्ष ललित बाकोलिया ने बताया कि शुक्रवार को हनुमान मंदिर परिसर में खेल महोत्सव का समापन होगा। मुख्य अतिथि चौहटन उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान होंगी। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, अखिल भारतीय रैगर महासभा बाड़मेर जिलाध्यक्ष भंवरलाल बाकोलिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सेवानिवृत अधिकारी मिश्रीमल जैलिया, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर ताराचंद जाटोल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैसलमेर खनिज अभियंता घनश्याम चौहान करेंगे। विशिष्ट अतिथि उप पुलिस निरीक्षक दीक्षा चौहान, सेवानिवृत प्रधानाचार्य केसुराम जैलिया, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवलाल जैलिया, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर फुलवारिया, पूर्व महामंत्री मोहनलाल जाटोल होंगे। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।


