खेल महोत्सव के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार दिया

भास्कर न्यूज| बलांगीर रविवार को वनवासी कल्याण आश्रम के आयोजित प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 जनजाति बहुल जिलों से 375 बालक और बालिका हुए शामिल। यहां पर दो शनिवार व रविवार दो दिनों तक चले कार्यक्रम में धनुष तीर, कबड्डी और खो-खो आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर और सब जूनियर वर्ग में किया गया। मुख्य अतिथि नवरंगपुर विधायक गौरीशंकर माझी व टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन उपस्थित थे। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय बनवासी कल्याण के सह खेलकूद प्रमुख पंकज सिंह उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के साथ समापन समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि मांझी ने बनवासी कल्याण आश्रम के विभिन्न कार्यों के आेडिशा के कोने-कोने में निवास कर रहे आदिवासी जनसमुदाय के सर्वांग उन्नति व उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने की भूमिका का उल्लेख किया। नवीन जैन ने वनवासी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य वक्ता दिल्ली से पधारे पंकज सिंह ने कल्याण आश्रम के लक्ष्य उद्देश्य के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। कल्याण आश्रम के प्रांतीय साधारण संपादक चंद्रकांत नाथ व प्रांतीय सह महिला प्रमुख गीतांजलि भोई ने सभा कार्य की परिचालन की। नगर सभापति रवि कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम का विवरण पाठ किया। सभी वि‍जय प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। सभा में अन्य महानुभावों के साथ ही बलांगीर नगर से मगनलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, संपूर्ण समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *