खेल महोत्सव…100 मीटर फर्राटा दौड़ में आयुष मुंडा ने जीता गोल्ड

सिकिदिरी मैदान में खेली जा जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में शनिवार को भाला फेंक स्पर्धा में सीनियर बालक वर्ग शनि मुंडा गोल्ड मेडल, सूरज जायसवाल सिल्वर, नमित करमाली ब्रॉन्ज, बालिका सीनियर मोनिका कुमारी गोल्ड, गायत्री कुमारी सिल्वर, सोनम कुमारी ब्रॉन्ज, जूनियर बालक श्रवण मुंडा गोल्ड अक्षय करमाली सिल्वर, कृष्णा जायसवाल ब्रॉन्ज, गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग मनीष कुमार गोल्ड, हिमांशु बेदिया सिल्वर, करण बेदिया ब्रॉन्ज, माइनर रुद्रनारायण करमाली गोल्ड, आयुष मुंडा सिल्वर, छोटू बेदिया ब्रॉन्ज, 100 मीटर फर्राटा दौड़ आयुष मुंडा गोल्ड, धर्मवीर करमाली सिल्वर, शनि कुमार ब्रॉन्ज, सब जूनियर 100 मीटर दौड़ आर्यन कुमार गोल्ड, हिमांशु बेदिया सिल्वर, यश मुंडा ब्रॉन्ज, जूनियर 100 मीटर सुदेश कुमार महतो गोल्ड, श्रवण मुंडा सिल्वर, निखिल करमाली ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य अनगड़ा राजेंद्र शाही मुंडा, कार्यपालक अभियंता ओम प्रकाश गुप्ता एवं प्रकाश दास ने पदक प्रमाण देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार,कोषाध्यक्ष रमन कुमार, उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, खेल प्रभारी पिंकी सहित अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *