मुरैना जिले के सुमावली गांव में खेल मैदान के लिए प्रशासन द्वारा की गई आरक्षित भूमि पर कब्जा कर सरसों की फसल उगाई जा रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन से की। शिकायत के बाद आज सुबह प्रशानिक टीम मौके पर पहुंची और फसल पर ट्रेक्टर चला कर जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया। खेल मैदान पर अतिक्रमण सुमावली पंचायत के खेल मैदान के लिए आरक्षित की गई सर्वे क्रमांक 1850/1851 रखवा 4 बीघा 13 विश्वा भूमी पर गांव के ही दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया। दबंगों के द्वारा इस जमीन को जोत कर सरसों की फसल उगाई जा रही थी। इसकी शिकायत खेल प्रेमी युवाओं ने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ से की थी। कलेक्टर द्वारा खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बनाई और आज इस खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम टीम में नायब तहसीलदार श्याम सुन्दर सिंह, आर आई ओपी आर्य, पटवारी संदीप गुर्जर सुमावली, पटवारी वासुदेव प्रसाद गौड घुरैया बसई, पटवारी गजेंद्र कुलश्रेष्ठ नीतेहरा, पटवारी प्रेमदास पचौरी रूअर मैना बसई, पटवारी दिलीप गुर्जर बरुआ, पटवारी भूपेंद्र शर्मा बड़ौना आदि एवं पुलिस बल शामिल था। जिले भर में कार्यवाही जारी नायब तहसीलदार श्याम सुन्दर सिंह के अनुसार कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को खेल मैदान की जगह पर अतिक्रमण कर फसल उगाने की शिकायत की गई थी इस पर कार्यवाही करते हुए फसल नष्ट कर जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया है।


