बेमेतरा। ग्राम संडी में जय मां सिद्धि कबड्डी क्लब द्वारा दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल के महत्व को बताया। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह समाज में एकता और सामूहिकता को बढ़ावा देने का भी एक सशक्त जरिया है। कार्यक्रम में सरपंच सेवाराम साहू, सचिव राजकुमार साहू, लाभराम साहू, अरुण साहू, उत्तम साहू, शरद साहू, रवेंद्र साहू, कुंदन साहू, नेतराम साहू, तोरण साहू, गेंदराम साहू शामिल हुए। बेमेतरा. ग्राम संडी में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुए योगेश तिवारी।


