खेल से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: नरेटी

भास्कर न्यूज | दुर्गुकोंदल ग्राम सुरुंगदोह में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी की मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने कहा खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के जीवन का अहम हिस्सा है, जिससे उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे और बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा खेल हार-जीत का हिस्सा होते हैं, लेकिन हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए। हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। खेलों के माध्यम से बच्चे न केवल स्वस्थ रहते हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी सीखते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो, मंडल महामंत्री एवं सरपंच संघ अध्यक्ष शकुंतला नरेटी, जनपद सभापति राजू विकास नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष सिरो कोमरे, भानुप्रतापपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान, सरपंच नीलिमा मरकाम, रजलाल आचला, नंदू खरे, पूर्व सरपंच नामदेव मरकाम, उप सरपंच मुकेश कुमार गावड़े, मीडिया प्रभारी संजय उइके, दीपक पुड़ो, सोमल जैन, बहादुर तुलावी, छेरकु राम तुलावी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *