खैरथल-तिजारा जिले में बसपा की जिला स्तरीय बैठक:प्रभारी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया

खैरथल-तिजारा जिले में रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी के स्टेट जोन प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सामाजिक न्याय, समानता और सर्वजन हिताय की विचारधारा पर आधारित पार्टी है। जहाजी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों में जोन प्रभारी सीताराम गोठवाल, जिला प्रभारी ओमप्रकाश जाटव और जिला प्रभारी विजय मेघवाल शामिल थे। सभी वक्ताओं ने संगठनात्मक ढांचे, सदस्यता अभियान और आने वाले चुनावी समीकरणों पर अपने विचार साझा किए। बैठक की अध्यक्षता खैरथल जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन ने की। उन्होंने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए बताया कि पार्टी जिले में लगातार सक्रिय है और आने वाले समय में बसपा को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर अनिल भंडोरिया, अमित पार्षद, ललिता, नीरज, संजय, पंकज, रमेश, राधेश्याम, संजय निभोरिया, सीताराम मास्टर, भगत, झमनलाल, हिम्मत, गिर्राज, नानक, शिवचरण, सिसोदिया, हेमकरण, अशोक बौद्ध, हुकम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *