खैरथल-तिजारा में दिव्यांगजन दिवस मनाया:3 दिसंंबर को बांटे जाएंगे उपकरण, 7 दिसंबर को नवोदय स्कूल में पूर्व छात्र सम्मेलन

खैरथल-तिजारा जिले में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर 3 दिसंबर को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल में 7 दिसंबर को पूर्व छात्रों का सम्मेलन होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित यह उपकरण वितरण कार्यक्रम जिला कार्यालय परिसर, राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में होगा। भारत सरकार की एडिप योजना के तहत 11 से 21 नवंबर 2024 तक विभिन्न ब्लॉकों में परीक्षण शिविर लगाए गए थे। इन परीक्षण शिविरों में कुल 135 दिव्यांगजनों का चयन विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंगों व सहायक उपकरणों के लिए किया गया था। चयनित लाभार्थियों को आगामी कार्यक्रम में उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला स्तर पर चयनित दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भी प्रदान किए जाएंगे। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहनीवाल ने बताया कि विभाग का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। वहीं, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल में पूर्व विद्यार्थियों का भूतपूर्व छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) आगामी 7 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे विद्यालय प्रांगण में शुरू होगा। विद्यालय के प्राचार्य के.के. जोशी ने सभी भूतपूर्व छात्रों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस मिलन समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है। यह सम्मेलन पूर्व विद्यार्थियों को अपने विद्यालय परिसर से जुड़ने, साथी छात्रों व शिक्षकों से मिलने और विद्यालय की प्रगति में योगदान साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *