खैरथल-तिजारा में युवा संवाद, मेगा पीटीएम कार्यक्रम:छात्राओं को साइकिलें बांटी, एडीएम ने स्टूडेंट्स को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया

खैरथल-तिजारा जिले में बसंत पंचमी के मौके पर युवा संवाद एवं मेगा पीटीएम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में आयोजित हुआ। इसका सीधा प्रसारण खैरथल-तिजारा जिला कलेक्ट्रेट में दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला सचिवालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने लाइव प्रसारण के जरिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट और जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी ने छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं की समस्याओं और सुझावों को सुना और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *