खैरथल-तिजारा में स्कूलों का समय बदला:सुबह 7:30 से 11:15 बजे तक होगी पढ़ाई, गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

खैरथल-तिजारा जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कलेक्टर किशोर कुमार ने यह आदेश जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:30 से दोपहर 11:15 बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था 25 अप्रैल से सत्र के अंत तक लागू रहेगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ का समय पहले जैसा ही रहेगा। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *