खैरथल कस्बे में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रॉले ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने घायल को खैरथल हॉस्पीटल पहुंचाया। यहां इलाज के बाद घायल को अलवर जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। अलवर में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान खैरथल निवासी मनीष उर्फ गोलू पुत्र अमरसिंह के रूप में हुई है। जो स्माइलपुर रोड़ पर सैलून में काम करता था। कस्बे में डबल फाटक के पास आया था। यहां एक ट्रॉले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद इलाज के दौरान के उसकी मौत हो गई। मोहल्ले के युवक ने सूचना दी मृतक के चाचा तेजराम ने बताया- हमें मोहल्ले के एक युवक ने सुचना दी की मनीष का डबल फाटक के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसको खैरथल हॉस्पीटल से अलवर रेफर कर दिया है। यहां आकर देखा तो उसे मृत घोषित की दिया था। 4 साल पहले हुई थी शादी मनीष की शादी चार साल पहले ही हुई थी। तीन भाइयों में से एक था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक मनीष के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।


