खैरथल में व्यापारी से 9.58 लाख रुपए की साइबर ठगी:साइबर ठगों ने आधे घंटे में वारदात को अंजाम दिया, अभी तक नहीं चल पाया ठगों का पता

खैरथल शहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 26 मुरली कॉलोनी निवासी रवि कुमार के करंट अकाउंट से अज्ञात साइबर अपराधियों ने महज आधे घंटे में 9 लाख 58 हजार 187 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। घटना 20 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे हुई। पीड़ित को जैसे ही खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। शाम 4:30 बजे ही साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद खैरथल पुलिस थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। खैरथल पुलिस थाने ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी रामकिशन (पु.नि.) मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस और साइबर सेल अब ट्रांजैक्शन डिटेल, आईपी एड्रेस और बैंक लॉग्स की गहन पड़ताल में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *