खैरागढ़ पुलिस का एक सप्ताह का रिपोर्ट कार्ड:44 शराब तस्कर गिरफ्तार, 46 गुमशुदा लोग परिवार से मिले, 12 किलो गांजा जब्त

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने 16 से 22 जून के बीच कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 32 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। खैरागढ़ थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा। उनके पास से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 2.60 लाख रुपए है। आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सार्वजनिक शांति भंग के 40 मामलों में 64 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत 1 से 22 जून के बीच 46 गुमशुदा लोगों को उनके परिवार से मिलवाया। यातायात नियमों के उल्लंघन में 68 हजार का जुर्माना यातायात नियमों के उल्लंघन के 200 मामलों में 68 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इनमें नशे में वाहन चलाने के 5 और मालवाहक वाहनों में यात्री ले जाने के 2 मामले शामिल हैं। 19 जून को सभी थानों में ‘थाना दिवस’ मनाया गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया। यह आयोजन पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने में मददगार साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *