खैरागढ़ में आरएसएस प्रांत प्रमुख मनोहर गौशाला पहुंचे:अनुसंधान को बताया गौसेवा में दूरदर्शी पहल, प्राकृतिक और जैविक गतिविधियों की सराहना की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रमुख टोपलाल वर्मा ने खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला का दौरा किया। उनके साथ एनिमल वेलफेयर बोर्ड छत्तीसगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आरके सोनवाने और डॉ. उदय शंकर तिवारी भी मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने गौशाला में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां निर्मित फसल अमृत, आसपास के वन क्षेत्र और प्राकृतिक व जैविक गतिविधियों का निरीक्षण कर कार्यों की सराहना की। अतिथियों ने निर्माणाधीन चंद्रमणि गौ चिकित्सालय एवं रिसर्च सेंटर का भी अवलोकन किया। पशु चिकित्सक और गौसेवा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित उन्होंने इसे गौसेवा, पशु चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण vkSj दूरदर्शी पहल बताया। दौरे का समापन कामधेनु माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व डायरेक्टर बिसेसर साहू, किसान, पशु चिकित्सक और गौसेवा से जुड़े कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि अतिथियों ने मनोहर गौशाला को देश के लिए एक आदर्श मॉडल बताया और यहां हो रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में गौशाला प्रबंधन ने सभी अतिथियों और सहभागी किसानों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जैविक कृषि को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *