खैरागढ़ में बहन की चुनरी से फांसी पर लटका भाई:आर्थिक तंगी से था परेशान, मोबाइल भी बेचा, दोस्तों से पूछताछ जारी

खैरागढ़ के ग्राम गातापार कला में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की है। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खैरागढ़ भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाई। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक विक्की यादव (21) ने अपनी बहन की चुनरी का इस्तेमाल किया और अपने कमरे में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। आर्थिक तंगी से जूझ रहा था मृतक विक्की यादव एबीस फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ महीने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। हालात ऐसे हो गए थे कि उसने अपना मोबाइल फोन भी बेच दिया था। ठेलकाडीह थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर यह समझने की कोशिश की जा रही है कि विक्की यादव ने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल, आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। इस घटना में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *