खैरागढ़ में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर:सरपंच पति की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी; DEO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

खैरागढ़ जिले के ग्राम देवरी में शासकीय प्राथमिक शाला के प्रभारी हेडमास्टर रेशमलाल बेरवंशी स्कूल में शराब के नशे में पाया गया। सरपंच पति तेजराम वर्मा ने इसकी सूचना बीईओ नीलम राजपूत और डायल 112 को दी। इसके बाद जांच दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर खैरागढ़ थाने ले गई। यहां से मेडिकल कराने सिविल अस्पताल ले जाया गया। BEO ने कुछ भी कहने से किया इनकार बीईओ नीलम राजपूत ने संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी को भी कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई। DEO ने कही कार्रवाई की बात जब डीईओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि कुछ शिक्षक स्कूल को शराब पीने का अड्डा बना रहे हैं। यह स्थिति सरकार के शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों के विपरीत है। हेडमास्टर के खिलाफ लंबे समय से शराब पीने की शिकायतें मिल रही थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *