नर्मदा| भाजपा मंडल नर्मदा की प्रथम बैठक खैरा नवापारा के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक में भाजपा की स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाने के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही 7 से 12 अप्रैल तक सेवा सप्ताह के आयोजन पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद पटेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुधीर गोलछा ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बालकृष्ण जंघेल, रोशन जंघेल, केशलाल मंडावी, प्रकाश जंघेल, अनुज साहू, संतन साहू, पवन पटेल, विशम्भर पटेल, सुरेन्द्र जंघेल, देवीलाल साहू, दीना वर्मा सहित अन्य शामिल हुए।


