खोराबीसल थाना इलाके में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़:792 पव्वे देशी–अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; यहां पढ़े क्राइम की अन्य खबरें

पुलिस थाना खोराबीसल ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 कार्टूनों में भरी कुल 792 पव्वे देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में काम ली जा रही मारुति 800 कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो जयपुर शहर से शराब लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध सप्लाई करता था। मुखबिर से मिली सूचना पर की कार्रवाई डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने बताया- अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई रणसिंह मय जाप्ता बुधवार को गश्त और निगरानी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बैनाड़ रोड पर सफेद रंग की मारुति 800 कार में अवैध शराब भरकर एक व्यक्ति सप्लाई की फिराक में घूम रहा है। नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बैनाड़ रोड स्थित ममता होटल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान पीछे की सीटों और डिग्गी में अवैध शराब से भरे कई कार्टून मिले। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर शराब और वाहन जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्लॉट नंबर 264, लक्ष्मी नगर, निवारू रोड, झोटवाड़ा निवासी अर्जुन सिंह (36 वर्ष) पुत्र पूरण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मारुति 800 कार नंबर RJ-14-2C-3453 (सफेद रंग) को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी से Black Jaguar XXX Rum – 4 कार्टून (168 पव्वे), White Lace Vodka – 2 कार्टून (96 पव्वे), Vintage Orange Vodka – 1 कार्टून (48 पव्वे), घूमर देशी शराब – 5 कार्टून (240 पव्वे) और देशी मदिरा – 5 कार्टून (240 पव्वे) यानि कुल बरामदगी 17 कार्टूनों में 792 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क, स्रोत और अन्य संलिप्त व्यक्तियों को लेकर पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *