जालंधर | सीनियर पंजाब स्टेट खो-खो लड़के और लड़कियों की चैंपियनशिप 14-15 फरवरी को होगी। यह चैंपियनशिप जिला मानसा के गांव अक्कांवाली में खेली जाएगी, जिसे लेकर सीनियर स्टेट खो-को जिला जालंधर की टीमों के ट्रायल 8 फरवरी को दोपहर 3 बजे यूनाइटेड क्रिश्चियन स्कूल कैंपस सूरानुस्सी में होंगे। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हरबिंदर पाल सिंह ने बताया कि ट्रायलों को लेकर सभी की ड्यूटी लगाई गई है।


