हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हार टोली में 20 मई से 22 मई तक विद्या भारती झारखंड द्वारा आयोजित 36वीं प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुल्ही के भैया-बहन मंगलवार को रवाना हुए। झारखंड प्रांत के कुल 213 विद्यालयों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। रवाना होने से पूर्व विद्यालय परिसर में एक शुभकामना समारोह आयोजित किया गया।


