गंगा आरती कर 2024 को काशी ने दी विदाई:5 लाख से अधिक भक्तों ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी; देखें तस्वीर

वाराणसी में साल के अंतिम दिन बनारस के घाटों पर विश्व प्रसिद्ध संध्या गंगा आरती के दौरान 2025 का स्वागत और 2024 को विदाई दी गई। गंगा आरती में दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ रही। साल के अंतिम दिन डूबते सूर्य के साथ मां जाह्नवी का वंदन कर जगत कल्याण की कामना की गई। काशी विश्वनाथ धाम में वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। वहीं पूरे वर्ष का आंकड़ा छह करोड़ पार कर गया है। जो पिछले वर्ष से पांच फीसदी अधिक है। साल का अंतिम दिन के होने नाते सुबह मंगला आरती से भक्तों की कतार लगी थी। सर्द हवाओं के बीच गलियों, घाट और मार्गों पर कतार लगाकर श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन-पूजन किया। भक्तों की कतार जहां गंगा घाट तक पहुंच गई थी। वहीं बांसफाटक से भी कतार लगी थी। गोदौलिया से चौक के बीच जाम लग गया था। आइए अब देखते हैं तस्वीर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *