गंगेश्वरी मठ के 110 एकड़ जमीन से हटाया गया अतिक्रमण:कार्यकारणी ने कलेक्टर को दिया था आवेदन; मठ के पास 270 एकड़ जमीन

हरदा की टिमरनी तहसील के गोंदागाव गांव स्थित प्राचीन श्री गंगेश्वरी मठ की 110 एकड़ जमीन को प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त कराया। मठ के पास सात हजार एकड़ जमीन थी, जो धीरे-धीरे सिमटकर आज ढाई सौ एकड़ बची है। गोदागांव गंगेश्वरी मठ तीन नदियों नर्मदा, गंजाल और गोमती के संगम स्थल पर स्थित है। मठ के पहले महंत स्वामी अमृतानंद भारती की धूनी आज भी सतत रूप से प्रज्वलित है। वर्तमान महंत विष्णु भारती है, जिनसे इस मठ की अकेले देखरेख नहीं हो पा रही थी, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से न्यासियों की नवीन समिति बनायी है। जिसमें विवेक भुस्कुटे टिमरनी को मठ संचालन के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया है। टिमरनी एसडीएम महेश बड़ोले ने बताया कि श्री गंगेश्वरी मठ की कुल 270 एकड़ भूमि है। 2 दिसंबर को मठ की नवीन कार्यकारणी का गठन हुआ। कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष एवं कार्यकारणी की ओर से ट्रस्ट की 270 एकड़ भूमि में से 110 एकड़ भूमि अतिक्रमण को चिन्हांकित करने और अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर को आवेदन पत्र दिया था। कलेक्टर के निर्देश पर ट्रस्ट के रिकार्ड का परीक्षण किया गया। सीमांकन की टीम बनाकर पुलिस बल के साथ 110 एकड़ का चिन्हांकन जमीन से अतिक्रमण हटा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *