भास्कर संवाददाता | बैतूल गंज के रेलवे अंडर ब्रिज से बनाई जा रही सीसी सड़क का काम आधा अधूरा है। सड़क का आधा हिस्सा बनाया गया है। यहां पर काम रुका हुआ है। इस अधूरी सड़क से रोजाना बडोरा से गंज के बीच वाहनों की आवाजाही होती है। रोजाना 10 हजार वाहन यहां से गुजरते हैं। यहां आधी ही सड़क बनी है इस कारण वाहनों के लिए काफी कम जगह बची है। इस कारण यहां पर जाम की स्थितियां बनती रहती हैं। एंबुलेंस समेत अन्य वाहन यहां पर फंसते रहते हैं। इसी तरह के नजारे यहां पर शनिवार को भी बने। इस तरह की स्थितियां लगातार बनती रहती है। रेलवे के नागपुर मंडल के पीआरओ यश जनबंधु ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। इस ओर ध्यान दिया जाएगा। यहां परेशानियां नहीं हो इसकी व्यवस्था बनाई जाएगी। यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन ने बताया कि यदि यहां पर जाम की स्थितियां बन रही हैं तो इस ओर ध्यान देकर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर की जाएगी।


