गंदगी देख स्टोर कीपर और डायलिसिस सेंटर संचालक को हटाने का दिया निर्देश

भास्कर न्यूज | गिरिडीह एनएचआरएम रांची के निदेशक शशि प्रकाश झा ने शनिवार शाम 7 बजे गिरिडीह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड पर बेड सीट न होने पर नाराजगी जताई और सदर अस्पताल के डीएस डॉ. प्रदीप बैठे को स्टोर कीपर हटाने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल के प्रथम तल में प्राइवेट लोगों द्वारा संचालित डायलिसिस सेंटर में गंदगी देखकर निदेशक ने संचालक को हटाने और सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। डॉक्टरों की कमी को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि कई डॉक्टर शीघ्र ज्वाइन करेंगे और समस्या जल्द ही समाप्त होगी। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने अस्पताल की लैब का जायजा लिया और स्वयं रक्त जांच भी कराई। उन्होंने यह भी बताया कि गिरिडीह को जल्द ही नए भवन में सदर अस्पताल मिलेगा, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है। निरीक्षण के बाद निदेशक मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह निरीक्षण के लिए प्रस्थान कर गए। उन्होंने कहा कि नए अस्पताल भवन के शुरू होते ही बेड की संख्या बढ़ेगी, विभागीय कक्ष, जांच केंद्र और वार्ड की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, जिससे मरीजों को समय पर और सुगम इलाज मिल सकेगा। निरीक्षण कार्य पूरा करने के बाद निदेशक सदर अस्पताल से सीधे मातृत्व एवं शिशु अस्पताल, चैताडीह के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए, जहां वे वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का भी जायजा लेंगे। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मोहम्मद शेख जफरुला, डीएस डॉ. प्रदीप बैठे और डॉ. राजीव संजन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *