गंभीर के बचाव में अश्विन, बोले-कोच क्या कर सकता है:गुवाहाटी में सबसे बड़ी हार, क्लीन स्वीप के बाद गौतम की आलोचना हो रही

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आलोचनाओं से घिरे भारतीय कोच गौतम गंभीर का बचाव किया है। अश्विन ने कहा- ‘गंभीर को हटाया नहीं जाना चाहिए। उनका कार्यकाल 2027 तक है।’ अश्विन ने अपने यूट्यूब ‘ऐश की बात’ में कहा- ‘ऐसे समय में उन्हें बर्खास्त करने की मांग करना सही नहीं है। जब खिलाड़ियों ने पर्याप्त जिम्मेदारी नहीं उठाई है।’ गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को क्रिटिसाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें हटाने की मांग भी की जा रही है। गंभीर की आलोचना टीम में ज्यादा ऑलराउंडर को शामिल करने को लेकर हो रही है, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ रहा है। अश्विन ने कहा- हम ऐसा क्यों कर रहे हैं। यह एक खेल है। टीम मैनेज करना इतना आसान नहीं होता है। उन्हें भी इस नतीजे से निराशा है। हमें यह समझना होगा। किसी को बर्खास्त करना अच्छा लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।
पूर्व स्पिनर ने कहा- यह किसी का समर्थन करने की बात नहीं है। गौतम मेरा रिश्तेदार नहीं है। मैं भी 10 गलतियां गिना सकता हूं। कोई भी गलती कर सकता है लेकिन कभी कभार गलतियां महंगी पड़ जाती हैं। अश्विन की खास बातें IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं अश्विन
दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 26 अगस्त को एक सोशल पोस्ट के जरिए IPL से रिटायरमेंट की घोषणा की। अश्विन ने BGT के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने 14 से 18 दिसंबर के बीच खेले गए गाबा टेस्ट के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था। ——————————————- गंभीर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सीरीज हार के बाद गंभीर बोले- मेरा फैसला BCCI करेगा इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका से हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिम्मेदारी सबसे पहले मुझ पर आती है। गंभीर ने कहा- किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं दिया जा सकता। जिम्मेदारी सभी की है और शुरुआत मुझसे होती है। मैंने कभी किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *