गंभीर रोगियों की सहायता के लिए मिले 1.5 करोड़ रु

धनबाद | मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी उपचार योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क सरवाईकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग धनबाद को कुल 1.5 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार की ओर से इस संबंध में आवंटन आदेश जारी कर िदया गया है। धनबाद के साथ दुमका और पाकुड़ जिले को भी डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *