मरवाही | कांग्रेस पार्टी ने गजमती भानु को जीपीएम जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और उन्होंने नव-नियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी है। गजमती भानु ने अपने संदेश में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निभाएंगी और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी। उन्हें बधाई देने वालों में राकेश जालान, पुष्पराज सिंह, कमाल खान, निलेश गुर्जर, बृजेश गुप्ता, कुक्कू बाबा साठेय, त्रिलोक जायसवाल, विक्की वासुदेव, श्वेता मिश्रा, शारदा चरण, शाहिद राइन, अफसर खान, मदन सोनी, वैभव तिवारी, ओमप्रकाश बांका, आशीष श्रीवास, शुभम पेंन्द्रो, प्रकाश केसरी, जयदत्त तिवारी, दया वाकरे, हरीश राय, अमन शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, रईस खान, प्रीति माझी, विनय चौबे, शहनाज खान, नारायण शर्मा, रेखा तिवारी, शिवांश दुबे, रेखा रंजन, विवेक पोर्ते, पीतांबर मार्को, रेखा रंजन, और बाला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


