गढ़चिरौली में दो महिला नक्सलियों का सरेंडर, 10 लाख रुपए का रखा था इनाम

राजनांदगांव| गढ़चिरौली में दो हार्डकोर महिला नक्सली ने सरेंडर किया है। दोनों पर कुल 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसके साथ ही सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या 693 हो गई है। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि नक्सली शामल जुरु उर्फ लीला और काजल मंगरु उर्फ लिम्मी ने गढ़चिरौली पुलिस व सीआरपीएफ के सामने सरेंडर किया। दोनों संगठन में लंबे समय से सक्रिय थे, वहीं कई घटनाओं में शामिल भी रहे हैं। जिसे देखते हुए सरकार ने दोनों पर कुल 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद गढ़चिरौली में लगातार नक्सल सदस्य सरेंडर कर रहे हैं। वहीं संगठन में बढ़ रही मनमानी को भी दोनों सदस्यों ने सरेंडर की वजह बताई जा रही है। सरेंडर नक्सलियों ने बताया कि आगे भी कई सदस्य संगठन छोड़ सकते हैं। इसके पहले भी गढ़चिरौली में 62 साल की सीनियर महिला नक्सल लीडर ने सीएम के सामने सरेंडर किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *