गढ़वा की 56 पंचायतों में ज्ञान केंद्र खुलेंगे, लाइब्रेरी की व्यवस्था रहेगी

राज्य में पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2025-26 में ज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य में कुल 1000 पंचायत को केंद्र खोलने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए 42 करोड़ रुपये राशि भी निर्धारित कर दी गई है। सर्वाधिक रांची जिले में 62 केंद्र और सिमडेगा जिले में 13 केंद्र खोले जाएंगे। गढ़वा जिले के 189 पंचायत में से 56 पंचायत को ज्ञान केंद्र के लिए चिह्नित किया गया है। प्रत्येक ज्ञान केंद्र के लिए चार लाख 20 हजार रुपये राशि भी आवंटित कर दी गई है। पंचायत ज्ञान केंद्र पंचायत भवन में खोला जाएगा। जिसमें लाईब्रेरी, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था की जाएगी। जहां लोग बैठकर ज्ञानवर्धन कर सकेंगे। वहीं सरकार की योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ज्ञान केंद्र से क्या है लाभ झारखंड में पंचायती राज को मजबूत करने, नागरिकों को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में (रहने में आसानी) सुनिश्चित करने के लिए ज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है। जो ग्राम पंचायतों में ज्ञान और सूचना के केंद्रीकृत पहुंच के लिए स्थापित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं और विकास संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके। केंद्र में गांव के लोग लाइब्रेरी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, कंप्यूटर की भी व्यवस्था करने का प्रावधान किया गया है। जिससे लोग सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *