भास्कर न्यूज | गढ़वा जेआरडी टाटा कांप्लेक्स जमशेदपुर में आयोजित सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के विशेष प्रशिक्षण शिविर लिए राज्य भर के 10 बॉक्सरों का चयन किया गया है। दो जनवरी तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में गढ़वा के सीनियर बॉक्सर अजय कुमार का चयन किया गया है। इस संबंध में जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सह प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी ने कहा कि गढ़वा के बॉक्सिंग खिलाड़ी लगातार बेहतर कर रहे हैं। यह जिले के लिए गौरव की बात है। विशेष प्रशिक्षण शिविर में अजय कुमार का चयन को लेकर संघ के संरक्षक मो. मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिंनंद पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव सह प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी, सह सचिव पुनीत जायसवाल, माहिती उग्रसैंडी, के साथ-साथ बॉक्सिंग खिलाड़ी आराध्या कुमारी, अनन्या कुमारी आदि ने बधाई दिया है। भास्कर न्यूज | गढ़वा पुलिस ने लूटपाट की मकसद से गैंग तैयार कर रहे तीन अपराधियों को हरिहरपुर ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी एक नाली बंदुक, सात राउंड का देशी कट्टा, छह राउंड का देशी कट्टा, एक कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के बत्तो खुर्द गांव निवासी पवन कुमार व सुबोध कुमार और हरिहरपुर गांव के भंडार टोला निवासी राजू कुमार शामिल है। अपराधियों की कांडी थाना क्षेत्र व हरिहरपुर ओपी क्षेत्र और पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लूटपाट करने की योजना थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि ग्रामीणों की ओर से सूचना मिल रही थी कि तीन-चार युवक पिस्टल लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आलोक में बंशीधर नगर के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में तीनों को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि राजू कुमार के घर से पुराना एक नाली देशी मोबाइल बरामद किया गया है। वहीं दो देशी कट्टा को अपराधियों ने गढ़वा व विशुनपुरा-मझिआंव क्षेत्र से खरीदा है। मुखिया प्रतिनिधि सोनल पासवान, कुंडल सिंह, अरविंद राम, बिगु भुईंया आदि लोगों ने बताया कि नहर का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा कैनाल का निर्माण कार्य मेढ़ना गांव के बीच तक ही कराकर अधूरा छोड़ दिया गया है। लोगों ने बताया कि कैनाल को मेढ़ना गांव के बीच तक जहां कार्य बन्द कर दिया गया है उससे थोड़ा आगे डाड़ू नदी तक निर्माण करना था ताकि सिंचाई से उबरा हुआ पानी कैनाल के बाद नदी में गिरे। लेकिन चूंकि मेढ़ना गांव के बीचोंबीच तक ही पक्का कैनाल अधूरा छोड़ दिया गया है। फलतः डैम से कैनाल में पानी छोड़ने पर कैनाल के बाद पानी सीधे लोगों के घरों में घूंस जा रहा है। लोगों ने बताया कि डैम से मेढ़ना कैनाल में पानी छोड़ने से पिछले 3 सालों से लोगों के घरों में पानी घुसने का सिलसिला है। लेकिन प्रशासन द्वारा इसके निवारण के लिए अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि लोगों ने इस बारे में संबंधित पदाधिकारियों को कई बार सूचित किया है और समाधान की गुहार लगाई है। अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा : एसपी पुलिस दोनों देशी कट्टा बेचने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। टीम में एसडीपीओ के अलावा भवनाथपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफीउल्लाह अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार चौड़ें, हवलदार सत्येंद्र उरांव, आरक्षी पवन कुमार पासवान, अजय उरांव, राकेश दास आदि शामिल थे।


