गढ़वा के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में अनुशासन और समर्पण के साथ महायज्ञ का होगा समापन : राकेश पाल

गढ़वा | सदर प्रखंड के खजूरी स्थित रायल ग्रांड परिसर में बुधवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान इनके द्वारा किए जा रहे कीर्तन हरे रामा, हरे कृष्णा… के जयकारे से आस पास का वातावरण भक्तिमय हो उठा और लोग भगवान की भक्ति में डूब गए। अखंड कीर्तन का आयोजन समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ. अनिल साह और डॉ. आयुष कुमार ने कराया था। 24 घंटे के अखंड कीर्तन में शामिल हुए विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली से जुड़े लोग इस अखंड कीर्तन में रजहरा, पढुआ, लोआदाग, बंका, अधौरा, गोंंदा आदि गांवों के कीर्तन मंडली से जुडे लोग शामिल हुए। सभी ने लगातार 24 घंटे दिन व रात भगवान का भजन कीर्तन किया। मंगलवार के दोपहर तीन बजे से बुधवार के दोपहर तीन बजे तक अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें गढ़वा शहर, खुजरी, मेराल समेत अन्य क्षेत्रों से गणमान्य लोग शामिल हुए। कीर्तन मंडली में मुख्य रूप से आनंद चंद्रवंशी, रघुवीर मेहता, सुंदर यादव, प्रदीप यादव, हरिहर मेहता, मानदेव चंद्रवंशी, प्रसाद राम, काशी चंद्रवंशी, दसई राम, संतोष मेहता, रोहित कुमार आदि शामिल हुए। मौके पर डॉ. अनिल कुमार साह, डॉ. आयुष कुमार, आरती कुमारी, दिलीप कुमार, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे। मौके पर डॉ. अनिल ने कहा कि भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है। इस भागमभाग जीवन में कुछ समय अवश्य भगवान के लिए देना चाहिए। क्योंकि वह ही जगत के कल्याण करने वाले है। उन्होंने पूरी सृष्टि की रचना की है। ऐसे में हर मनुष्य का फर्ज है कि भगवान के लिए कुछ समय अवश्य दे। भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे हुए जोबरईया गांव के बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से आज एक भव्य हनुमत ध्वज यात्रा-सह-शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि जागृति युवा क्लब जोबरईया गढ़वा के द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आठ मार्च से 16 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय महायज्ञ के आयोजन का संकल्प लिया गया है। महायज्ञ के आयोजन को लेकर आज बुधवार को हनुमत ध्वज यात्रा-सह-शोभायात्रा निकाली गई। आज की शोभायात्रा में मंदिर परिसर के अगल-बगल के विभिन्न क्षेत्रों जोबरईया, सिरहे, नवादा, उचरी, पिंडरा, केरवा, सुखबाना तथा गढ़वा शहर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाथों में ध्वज लेकर सनातन धर्म की जय, हर-हर महादेव की जय आदि जय-जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान किया। शोभायात्रा का आयोजन यज्ञाधीश श्री श्री आचार्य आशीष वैद्य जी महाराज के निर्देशन में एवं जागृति युवा क्लब के सदस्यों के बेहतर तालमेल से संपन्न हुआ। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर जोबरईया गांव के विभिन्न देवस्थानों से होते हुए उचरी रेलवे लाइन स्थित शिव मंदिर तक जाकर पुनः उसी रास्ते से मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। परिसर में आगमन के पश्चात यज्ञाधीश आशीष वैद्य महाराज एवं अन्य विद्वान पुरोहितों एवं यजमानों की उपस्थिति में हनुमत ध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ध्वज पूजन के दौरान पुरोहित आचार्य दीपक मिश्रा, आचार्य रजनीश वैद्य, अतुल शास्त्री के द्वारा किए गए संगीतमय मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस भव्य शोभायात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं के अतिरिक्त श्री रुद्र महायज्ञ के प्रधान संयोजक राकेश पाल के साथ-साथ गढ़ देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, आद्याशंकर पांडेय, सरदार रणजीत सिंह, सुखबीर पाल, गौरीशंकर पाल, आशीष अग्रवाल, दिलीप कमलापुरी, प्रेमरंजन सिंह, विजय हलवाई, तथा क्लब के संरक्षक अनुज प्रसाद आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। ध्वज पूजन में यजमान के रूप में जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल, क्लब के कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, वरीय सदस्य भूदेव पाल के अतिरिक्त रणविजय पाल एवं श्री रमेश अग्रवाल सपत्नीक उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं हेतु भव्य भंडारा का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त दंडाधिकारी विनोद गुप्ता सक्रिय रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी एवं जागृति युवा क्लब के संरक्षक राकेश पाल ने क्लब के सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बधाई दी एवं भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि अनुशासन और समर्पण के साथ इस महायज्ञ को बेहतर ढंग से संपन्न किया जाएगा। हमें विश्वास है कि यज्ञ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए हम एक बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। श्री रुद्र महायज्ञ के यज्ञाधीश श्री श्री आचार्य आशीष वैद्य जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस महायज्ञ को एक आदर्श यज्ञ के रूप में स्थापित करने के लिए सभी लोग तन मन धन से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *