गढ़वा में वज्रपात से महिला की मौत, दो जख्मी:तेज हवा के साथ हुई बारिश, आम चुनने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली

गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहमर गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक हृदय विदारक हादसा हो गया। अहमर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास तेज हवा और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के सोहर गांव निवासी मनकुंअर की 20 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में मंजू देवी की पांच वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी और उत्तर प्रदेश के चोपन थाना क्षेत्र के चोपन निवासी 20 वर्षीय अजय कुमार घायल हुए हैं। अहमर ईंट भट्ठा के पास गिरे आम को चुन रहे थे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार की दोपहर मौसम अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी दौरान मजदूरों का एक समूह अहमर ईंट भट्ठा के पास गिरे आम को चुन रहा था। आम चुनने के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में मंजू देवी, उसकी पुत्री और अजय कुमार आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अजय कुमार और श्रुति कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *