गढ़वा| सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान मे सदर अस्पताल एक यूनिट रक्तदान किया गया। मौके पर लोगों ने कहा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के कर्मी के द्वारा यह सूचना मिली कि बंशीधर निवासी 68 वर्षीय रामचंद्र यादव सदर अस्पताल मे इलाजरात है। उन्हे पुन: एक यूनिट कि रक्त की अतिआवश्कता है। उन्हें बी पॉजिटव रक्त की अतिआवश्कता थी। तभी आकाश केशरी ने संस्था के पुरानी बाजार स्थित विकास कुमार से बात की। साथ ही उन्हे रक्तदान करने को लेकर राजी किया। वहीं वृद्ध व्यक्ति को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया गया। मौके पर विकास कुमार ने कहा कि यह उनकेवजीवनकाल का प्रथम रक्तदान है। आगे भी वे हर तीन महीना के उपरांत रक्तदान करते रहेंगे। मौके पर संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के सभी वर्ग के लोग जुड़ कर शहर मे समाजसेवा का कार्य कर रहे है।इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, बिकु राजदेव आदि मौजूद थे।


