गढ़ गणपति समिति करेगी 511 किलो खिचड़ा वितरण

झालावाड़| शहर में सिद्धि श्री गढ़ गणपति सेवा समिति की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 15 जनवरी को 511 किलो खिचड़ा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। प्रसादी वितरण सुबह 7:30 बजे से होगा। समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष मकर संक्रांति पर प्रसादी वितरित की जाती है। इसके अलावा वर्षभर कई प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मकर संक्रांति पर इस वर्ष तिल एकादशी होने के कारण यह कार्यक्रम 15 जनवरी को किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *