गणतंत्र दिवस अधिकार और संविधान की याद दिलाता है

कोमाखान| शासकीय नवीन महाविद्यालय कोमाखान में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति वातावरण में मनाया गया। प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम झा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत और राज्यगीत के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ व रंगोली के माध्यम से देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता का भाव प्रदर्शित किया। प्राचार्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। युवाओं को चाहिए कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करें। इस मौके पर डॉ. भूमिका शर्मा, पीयूष कुमार, हरीश चौहान, डॉ. रंजना दुबे, डॉ. टिकेंद्र साहू, लता पटेल, मनुलाल कुर्रे सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *